_ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बैराकाजी के कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार, अनेक ग्रामीणों ने उपस्थित होकर यहां मौजूद कब्रिस्तान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।


ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत मे वक्फ बोर्ड की भूमि जो कई बीघे है जिसपर दबंगो ने अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया इसी के साथ एक कुछ जमीन गाटा संख्या 541श्रेणी 6 में आती थी जिसे 1997 में राजस्व कर्मी की मिलीभगत से श्रेणी 1 दर्ज करा लिया। व बिना वक्फ बोर्ड की अनुमति से लाखों रुपए के कब्रिस्तान की भूमि पर लगा पेड़ कटवा कर बेच दिया।जिसके सम्बन्ध में कई प्रार्थना पत्र दिये गए है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई वर्तमान राजस्व कर्मी द्वारा कई शिकायतों पर बिना मौके की जांच किए हुए व ग्रामीणों के गैर मौजूदगी मे भू माफिया के परिवार के ही कई सदस्यों हस्ताक्षर करवा कर एक जैसी रिपोर्ट लगा दी जाती और लिखा दिया जाता हे कि सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया
भूमि कब्जे व पेड़ो को काटे व कब्रों को तोड़े जाने का कोई उल्लेख नहीं किया जाता है ।
ग्रामीणों का अधिकारियो से कहना है कि सभी शिकायतों की जांच यहां के लेखपाल के अतिरिक्त किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाय जिससे ग्रामीणों को न्याय मिल सके।

