धूम धाम से मनाया गया जहूर शाह का उर्स
तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत सखौता में हजरत जहूर शाह र० अलैह के आस्ताने पर कव्वाली का आयोजन किया गया / जिसमे कव्वाल रिजवान चिश्ती व उजमा नाज़ द्वारा जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया / जिसमे पूरी रात दर्शको ने खूब आनंद लिया / इस मौके पर कार्यकर्म के आयोजक डॉ महशर खान ने आये हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर तरीक खान ब्राइट हॉस्पिटल लखनऊ, विशिष्ट अतिथि इ० जफ़र भाई, फिरोज हसन साजू, जलालुद्दीन प्रधान, हसनैन कमाल प्रधान, शाने आलम प्रधान, समाल अहमद , को माल्या अर्पण व साल ओढ़ाकर मेहमानों का स्वागत अभिनन्दन किया गया / इस मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ महशर खान ,रफीक अंसारी, जमाल अहमद,सकीम उर्फ़ बाबू, कायम अली ,कमरुज्जमा, मुहीस खान, बरकत ,ग्राम प्रधान नियाज अहमद ,इमरान मिस्त्री ,कई सम्मानित जनता व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे/
