
बहराइच फखरपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई है। अलग-अलग दलों और क्षेत्रों से दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के युवा और दमदार नेता विश्व प्रकाश सिंह ‘यश’ ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। फखरपुर ब्लॉक के गांव घासीपुर निवासी विश्व प्रकाश सिंह ‘यश’ का नाम इस बार फखरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल हो चुका है। विश्व प्रकाश सिंह पूर्व में जनसंघ(भाजपा) से विधायक रहे स्व:वासुदेव सिंह के सुपौत्र है।
आपको बताते चले,कि स्व: वासुदेव सिंह वैध भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ रहे हैं, वो भारतीय जनसंघ से विधायक रहे, जब प्रदेश में गिने चुने जनसंघ(भाजपा) के विधायक थे, तब वो थे । पार्टी की स्थापना एवं पार्टी को मजबूत बनाने में भी उनका अमूल्य योगदान था । उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया । क्षेत्र में आज भी वो सबसे ईमानदार एवं लोक प्रिय है । अब उनके न रहने पर, उनके सुपौत्र राजनीत में सक्रिय है एवं लोगो से जमीनी स्तर पर जुड़े भी हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता, जुझारूपन और युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता के चलते समर्थकों का मानना है कि वह चुनावी मैदान में एक मजबूत उम्मीदवार साबित होंगे। सूत्रों के अनुसार, विश्व प्रकाश सिंह ‘यश’ पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में लगातार जुड़े रहे हैं। चाहे सामाजिक कार्य हों, युवाओं की समस्याएं या फिर विकास से जुड़े मुद्दे झ हर जगह उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली है। यही वजह है कि उनका जनाधार लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि फखरपुर ब्लॉक प्रमुख की जंग इस बार बेहद रोचक होने वाली है। जहां कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमाएंगे, वहीं युवा चेहरा विश्व प्रकाश सिंह ‘यश’ भी इस दौड़ में पीछे हटने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि भाजपा संगठन में भी उन्हें सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। ग्रामीणों और समर्थकों की मानें तो इस बार ब्लॉक प्रमुख पद पर उनका दावा मजबूत दिखाई दे रहा है। अब देखना यह होगा कि आने वाले पंचायत चुनाव में फखरपुर की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और क्या विश्व प्रकाश सिंह ‘यश’ अपनी मेहनत और लोकप्रियता के दम पर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंच पाते हैं?या नहीं।