फ़खरपुर थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने संभाला चार्ज, पत्रकारों संग की बैठक

फ़खरपुर थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने संभाला चार्ज, पत्रकारों संग की बैठक

फ़खरपुर (जनरथ एक्सप्रेस)। थाना फ़खरपुर में आज नए थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने पदभार संभालते ही क्षेत्र के पत्रकारों से परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की समस्याओं को उजागर करने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और अपराध पर लगाम कसना होगा। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह समस्याओं के साथ-साथ समाज में हो रही सकारात्मक गतिविधियों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करे, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे।

इस अवसर पर फ़खरपुर क्षेत्र के पत्रकार फुरकान खान, इम्तियाज़ अहम, फैज़ान अहमद, सईद खान, सलीम अंसारी, अबुशाहमा, प्रदीप कुमार, रामानंद पांडे और अशर्फी पाठक सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी पत्रकारों ने नए थाना अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। बैठक में पत्रकारों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर भी चर्चा की। उनका कहना था कि यदि पुलिस और मीडिया आपसी सहयोग के साथ काम करें तो न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि जनता का विश्वास भी और अधिक मजबूत होगा। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि नए थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना फ़खरपुर की कार्यशैली पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

जनरथ एक्सप्रेस संवाददाता इम्तियाज अहमद के अनुसार यह बैठक केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही बल्कि एक परामर्श बैठक का रूप ले ली। थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार का दबाव या पक्षपात स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने जाएंगे। वहीं पत्रकारों ने भी भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुँचाएंगे। इस मुलाकात ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारिता के बीच एक सकारात्मक समन्वय की शुरुआत की है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में आम नागरिकों को मिलेगा।

जनरथ एक्सप्रेस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *