
वन विभाग की जमीन पर फेंका जा रहा नगर पंचायत का कूड़ा व प्रतिबंधित पालीथीन,जारी होगी नोटिस
बहराइच।सरकार को लांखो रुपयों की चपत लगाकर जरवल निकाय प्रशासन ने लगा कर एनआरएफ सेंटर(कूड़ा घर) नगर से 35 किलोमीटर दूर हड़वाटांड गांव मे बना दिया,लेकिन निकाय के वार्डो का सूखा व गीला कचरा कूडाघर में डालने के बजाय लखनऊ-बहराइच हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास निकाय की प्रतिबंधित पालीथीन के साथ गीला व सूखा कचरा फेंका जा रहा है।कई बार ईओ खुशबू यादव को वन विभाग के अधिकारियों ने मना भी किया।फिर भी निकाय प्रशासन अपने जिद्द पर अड़ा हुआ है। सफाई कर्मियों ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि हम लोग जब वार्डो का कूड़ा वार्डो मे कूड़ा डंप करते है तो लोगो का बड़ा विरोध होता है। कूड़े की बदबू से नगर के लोग अजीज़ हो चुके है। जब डंप हुए कूड़े को हाइवे पर ले जाओ तो वहां भी विरोध के स्वर कानों में पड़ते है। कोई भी इस समस्या पर बात नही करता। हम लोग अपनी पीड़ा किससे कहे। हाइवे पर कूड़ा देख कर राहगीर भी नांक पर कपड़ा बांध कर ही निकलते है।कारण पूछने पर सफाई कर्मी कहते है बू आना।
बाक्स
“कई बार जरवल की ई ओ खुशबू यादव को वन विभाग की हाइवे से सटे भूमि पर कचरा न जमा करवाए फिर भी विभागीय जमीन पर कूड़ा डंप हो रहा है इस सम्बंध में जरवल निकाय को नोटिस भेजी जा रही है”
अभिषेक सिंह
रेंजर वन विभाग कैसरगंज