श्री रामलाल शर्मा विद्या मंदिर में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां मेधावी विद्यार्थी को मिली साइकिल
जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक के विशुनापुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अतिथि साहिस्ता प्रवीण ने महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री रामलाल शर्मा विद्या मंदिर मैं आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्वागत गीत,नाटक, नृत्य, और भाषण प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभा शाली बच्चों को भी पुरस्कार वितरण किए गए। विद्यालय प्रबंधक रोहित शर्मा और प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में शिक्षकों ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम पर अपने विचार रखें। वक्ताओं ने याद दिलाया कि 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।डी के सर, विशाल सर, अनिल सर,रिशू सर, मनोज सर,डी वी सर,आर सी सर, आदर्श सर, अनुज कर, सहित उमा मैम,जानवी मैम,सायमा मैम,नगमा मैम, सहित विद्यालय संरक्षक रमेश कुमार शर्मा, प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा शाखा मटेरा तथा अन्य संभ्रांत लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने शपथ ली कि हम अपने देश के प्रति ईमानदारी निष्ठा त्याग बलिदान के साथ कार्य करते रहेंगे।


