116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 35 लाख की नशीली सामग्री बरामद

बहराइच। रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से 21,029 रुपये भारतीय, 23,800 नेपाली रुपये और एक वीवो V60 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात रुपईडीहा क्षेत्र के दशहरा बाग में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान शकीला बीबी (40) पत्नी मो. इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की।

जनरथ एक्सप्रेस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *