कर्नलगंज के सामने स्थित सरकारी नाले को पाटकर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।

कर्नलगंज कस्बे में नाले को पाटकर हो रहा अवैध दुकान निर्माण,जलभराव की समस्या

कर्नलगंज, गोंडा। तहसील व अग्निशमन केंद्र कर्नलगंज के सामने स्थित सरकारी नाले को पाटकर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला तहसील परिसर व उसके आसपास की प्रमुख जलनिकासी व्यवस्था का हिस्सा था,जिसे बाधित करने के कारण तहसील परिसर में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व सूत्रों के अनुसार, इस निर्माणाधीन दुकानों में मीट, मछली व अंडे का कारोबार प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध व गंदगी फैलने की आशंका है। यह जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के जिम्मेदार अधिकारियों पर नाले को पाटकर अवैध रूप से दुकान निर्माण करवाने और इसके बदले लाखों की वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। पूर्व में भी दुकान निर्माण व आवंटन में भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं, परंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतें तहसील, जिला और मंडल स्तर तक की जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो यह न सिर्फ जनजीवन को प्रभावित करेगा,बल्कि भ्रष्टाचार को भी और बढ़ावा देगा। प्रशासन की चुप्पी और उदासीनता पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *