Vivo T3 Pro 5G Launch Date in India: अगर आप मिडरेंज के बजट में एक दमदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफ़ोन लेने की सोच रहे है, विवो भारत में लांच करने जा रहा है अपने एक तगड़ा स्मार्टफ़ोन जिसका नाम Vivo T3 Pro 5G है. इसके लीक्स सामने आ गये है, जिसके अनुसार इसमें 8GB रैम के साथ 4GB का वर्चुअल रैम और 4700mAh का बैटरी दिया जायेगा. बताया जा रहा है की इसकी कीमत 24 से 26 हज़ार के बिच होगी.
जैसा की आप सब जानते होंगे की Vivo एक चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कम्पनी है, हालही में कम्पनी ने Vivo T3 5G को भारत में लांच किया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, Vivo T3 Pro 5G में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 64MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा, आज हम इस लेख में Vivo T3 Pro 5G Launch Date in India और Specification की सारी जानकारी साझा करेंगे.
Vivo T3 Pro 5G Launch Date in India
बात करें Vivo T3 Pro 5G Launch Date in India के बारे में तो कम्पनी द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक सुचना नहीं दी गयी है, जबकि इस फ़ोन के लीक्स लगातार सामने आ रहे है, टेक्नोलॉजी जगत की प्रसिद्ध न्यूज़पोर्टल्स की माने तो यह फ़ोन भारत में मई 2024 में लांच होगा.
Vivo T3 Pro 5G Specification
Android v14 पर बेस्ड इस फ़ोन मीडियाटेक डाईमेंसिटी 782G के चिपसेट के साथ 2.7 GHz क्लॉक स्पीड वाला Octa Core का प्रोसेसर दिया जायेगा, यह फ़ोन दो कलर आप्शन के साथ आएगा, जिसमे कॉस्मिक ब्लू और कॉस्मिक फ्लैक कलर शामिल होंगे, इसमें ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 4700mAh बैटरी, 32MP का सेल्फी कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ और भी कई सारे फीचर्स दिए जायेंगे, जो निचे टेबल में दिए गये है.
Vivo T3 Pro 5G Display
Vivo T3 Pro 5G में 6.67 इंच का AMOLED पैनल दिया जायेगा, जिसमे 1080 x 2408px रेजोल्यूशन और 401ppi का पिक्सेल डेंसिटी मिलता है, यह फ़ोन पंच होल टाइप Curved डिस्प्ले के साथ आएगा, इसमें अधिकतम 1800 निट्स का पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जायेगा.
Vivo T3 Pro 5G Battery & Charger

Vivo के इस फ़ोन में 4700mAh का बड़ा लिथियम पोलिमर का बैटरी दिया जायेगा, जो की नॉन रिमूवेबल होगा, इसके साथ एक USB Type-C मॉडल 80W का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा, जिससे फ़ोन को फुल चार्ज होने में कम से कम 35 मिनट का समय लगेगा.