*रक्सा टोल प्लाजा पर प्रदेश के पहले वूलू स्मार्ट वुमेन टॉयलेट का हुआ भव्य शुभारंभ*
नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट वेस्टर्न प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक परिकल्पना तैयार की गई थी कि प्रत्येक हाईवे पर महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के मद्देनजर सर्वसुविधा युक्त वूलू स्मार्ट वुमेन टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा जिसको आज कार्य रूप में परिणित किया गया तथा जिसका भव्य शुभारंभ आज झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर सिविल डिफेंस की घटना नियंत्रण अधिकारी व वरिष्ठ अग्नि सचेतक सुश्री प्रगति शर्मा बया एवं एन एच आई टी दिल्ली की हेड जयश्री द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी झांसी प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर आरसी गुप्ता, सरस्वती सिंह व नेहा प्रसाद उपस्थित रहे ।
मंचासीन अतिथियों द्वारा बताया गया कि वूलू स्मार्ट वूमेन टॉयलेट जो प्रदेश का पहला वूमेन स्मार्ट टॉयलेट है जिसने महिलाओं की सुविधाओं व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है इस स्मार्ट टॉयलेट में प्रीमियम एसी टॉयलेट, बेबी केयर सेंटर, सैनिटरी पैड की सुविधा एवं स्पेशल चेंजिंग रूम एवं दिव्यांगो के लिये विशेष सुविधा उपलब्ध है जो महिलाओं हेतु पूर्णता निशुल्क होगा। अब हाईवे पर यात्रा करने वाली महिलाओं को असुविधा का सामना नहीं करना होगा।
शुभारंभ अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर रंजय सिंह, टोल मैनेजर पवन शर्मा, संदीप बधाना , इंसिडेंट मैनेजर नीतीश बहुगुणा, सेफ्टी मैनेजर अश्विनी शर्मा, एचआर मैनेजर आशीष भदोरिया, टी वी आर मैनेजर योगेश शर्मा एवं आरिफ उपस्थित रहे। साथ ही टोल के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर रंजय सिंह द्वारा किया गया