डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण

बहराइच। शिक्षा क्षेत्र फखरपुर में ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर के सभागार में बीईओ राकेश कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। रेकिट के सहयोग से प्लान इंडिया संस्था द्वारा चलाए जा रहे बनेगा स्वस्थ इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत 20 विद्यालय के 40 शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हाइजीन संबंधित विषयों पर चर्चा हुईं। जिला समन्वयक सीताराम अवस्थी ने पांच प्रकार की स्वच्छता यथा
व्यक्तिगत स्वच्छता, स्कूल में स्वच्छता, घर में स्वच्छता, बीमारी के दौरान स्वच्छता एवं पास पड़ोस में स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी देके प्रशिक्षित किया। साफ सफाई रहने से बीमारियां दूर रहेगी और हम स्वस्थ बने रहेंगे। इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार, ह्रदय राम यादव तथा मिथिलेश कुमार , कौशलेश कुमार ,अंतिम यादव व अन्य शिक्षक उपस्थित रहें
जनरथ एक्सप्रेस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *