ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत

बहराइच। लखनऊ गोण्डा रेल प्रखंड पर शौच के लिए गई दो महिलाओं की कटकर मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ गोण्डा रेल प्रखंड पर एकलब्य स्कूल झुकिया के पास झुकिया गांव की दो महिलाएं शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक को पार कर उसपार गई थी।वापस रही रेलवे ट्रैक पार करते समय लखनऊ से गोण्डा की ओर आ रही ट्रेन को देखकर दोनों महिलाएं दूसरी पटरी पर ही खड़ी होकर ट्रेन के जाने का इंतजार करने लगीं, तभी दूसरी ओर से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाई और ट्रेन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की कट कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान शाहजहां (42) पत्नी अनीस और उम्र 42 वर्ष जिनके लड़का और लड़की सलमा (40)पत्नी निजामुद्दीन के रुप में हुयी है। मृतक शाहजहां के 6 बच्चे हैं जिसमें सबसे छोटा आठ वर्ष का लड़का है,तथा सलमा के सात बच्चे हैं। थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जनरथ एक्सप्रेस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *