फखरपुर (बहराइच) एक मुश्त समाधान
योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद भी बकाये बिल का भुगतान नहीं करने वाले डिफॉल्टरों को ऊर्जा निगम की ओर से एक और मौका दिया गया है। उन्हें 31 जुलाई तक दोबारा बिल जमा करने के लिए मौका दिया गया है।
उपखंड अधिकारी फखरपुर धर्मेंद्र कुमार
ने बताया कि फखरपुर/तेजवापुर में लगभग 265 डिफॉल्ट ऐसे बकायेदार हैं। जिन्होंने एक मुश्त समाधान योजना के तहत बिल के भुगतान के लिए पंजीकरण तो कराया लेकिन उन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया।
ऐसे लोगों से बिल जमा कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन उसके बाद भी कुछ खास लोगों ने नहीं जमा कर सके। पॉवर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से पत्र जारी कर उन्हें एक बार और बकाये के भुगतान के लिए मौका दिया गया है।
उन्होंने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 में पंजीकरण करने वाले जिन उपभोक्ताओं ने नियत तिथि तक शेष राशि अथवा किस्तों की राशि नहीं जमा की है वे एक जुलाई 2025 से जमा कर सकते हैं। डिफॉल्टर उपभोक्ता को शेष बकाया राशि के साथ 1000 रुपये या मिलने वाली छूट का 10 प्रतिशत जो भी अधिक हो, वह जमा करना होगा।