अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा के तहत पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सहोनी बलाईगाँव के छात्र/छात्राओं

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा के तहत पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सहोनी बलाईगाँव के छात्र/छात्राओं/ NCC कैडर एवं सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया :

आज दिनांक 30.07.2022 को 59वीं वाहिनी मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के अधीनस्थ समवाय “ई” बलाईगाँव द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” के तहत पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सहोनी बलाईगाँव के छात्र/छात्राओं NCC कैडर एवं सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सहोनी बलाईगाँव के NCC कैडर / छात्र छात्राओं के ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट 59वी वाहिनी स.सी. ब. नानपारा के तत्वाधान में किया गया | कमांडेंट 59वी वाहिनी स. सी. ब. नानपारा ने बच्चो को उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा के तहत आयोजित किये जाने वाले ” कार्यक्रमों पर संक्षिप्त प्रकाश डाले तथा ध्वज के नियम के बारे में जागरूक किये इसके साथ ही 75वे स्वतंत्रता दिवस को घूम-धाम से मनाने एवं अपने-अपने घरो पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान श्री वैभव उप-कमांडेंट, श्री शेखर बजाज उप-कमांडेंट, निरीक्षक (सा.) सुग्रीव प्रसाद, श्री विशुन दयाल पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक, छात्र छात्रओं, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य बल कार्मिक तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *